- Hindi News
- National
- Nathdwara News Rajasthan News Holika Dahan Gher Dance With Dhulandi Started Across The District
जिलेभर में होलिका दहन, धुलंडी के साथ गेर नृत्य शुरू
राजसमंद
देवगढ़
लावासरदारगढ़
कंुभलगढ़
देलवाड़ा
रेलमगरा
राज्यावास
राजसमंद | गवारड़ी गांव के मुख्य चौराहे पर लोगों ने मेवाड़ी वेशभूषा में गेर नृत्य किया। इसके बाद सभी ग्रामीण चारभुजानाथ मंदिर पर इकट्ठा हुए। जहां से ढोल-नगाड़ों के साथ होली चौक पहुंचे। जहां होलिका दहन किया।
नाथद्वारा | धुलंडी पर बुधवार को थाने में डिप्टी रोशन पटेल, सीआई योगेन्द्र व्यास की मौजूदगी में जवानों ने होली मनाई। वहीं शहर के 24 तथा 44 श्रेणी पालीवाल समाज ने ढूंढ़ोत्सव मनाया। 44 श्रेणी पालीवाल समाज के सुधीर पालीवाल ने बताया कि ईमली नीचे स्थित समाज के पंचायत भवन में 21 शिशुओं को समाजजनों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष नरोत्तम जोशी, दयाशंकर पालीवाल, निरंजन पालीवाल, जमनाशंकर पालीवाल, नंदकिशोर पुरोहित, मोहन जोशी, देवेंद्र पुरोहित सहित समाजजन मौजूद थे। इधर रामपुरा स्थित 24 श्रेणी पालीवाल समाज की हवेली में ढूंढ़ोत्सव के दौरान सैकड़ों महिला, पुरुष उपस्थित थे। ढोल की थाप पर सूर्यास्त के दौरान ढूंढ परंपरा का निर्वहन किया गया।
लावासरदारगढ़ | कस्बे में एक दर्जन जगहों पर मुहूर्त में होली का दहन हुआ। झोर, मुरड़ा, ओलानाखेड़ा, दोवड़ा, लोढ़ियाना, गलवा, वीरवास, जेतपुरा, पनोतिया आदि गांवों में होलिका दहन हुअा। धुलंडी पर खूब गुलाल उड़ाया। वहीं राजस्थान भील समाज विकास समिति आमेट सरदारगढ़ का होली मिलन समारोह मुरड़ा चाैराहा स्थित राणा पूंजा स्मारक पर रविवार काे मनाया जाएगा। 22 मार्च को राणा पूंजा स्मारक पर चहारदीवारी तथा राणा पूंजा भील के सामुदायिक भवन का शिलान्यास सांसद दीयाकुमारी, विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ की मौजूदगी में किया जाएगा।
मोही | गांव में सबसे पहले रावला चौक पर शाम छह बजे होली जलाई गई। इसके बाद गांव के प्रमुख चौराहों पर होली का दहन किया।
देलवाड़ा | कस्बे में होली का त्याेहार मनाया। सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने होली की पूजा की तथा घरों में जन्मे नव शिशुओं को होली की परिक्रमा लगवाई। बच्चों ने पटाखें छोड़े तथा गेहूं की बालियां की सिकाई की। शुक्रवार को धूलंडी का पर्व मनाया।
रेलमगरा| मुख्यालय के होलीथड़ा पर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। चारभुजाजी मंदिर से पांच ढोल की थाप पर पंच पटेल होलीथान के लिए रवाना हुए। चारभुजाजी मंदिर से सदर बाजार, विवेकानंद चाैक होते हुए होली थान पहुंचे। पंडित शिवलाल व्यास के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर होली दहन किया।
आमेट | आमेट नगर के एक आश्रम पर होली महोत्सव मनाया। साधकों ने पूर्णिमा के दिन सद्गुरु चरण पादुका की पूजन कर शाम को होलिका दहन किया। साधकों ने पलाश के फूलों से बनी प्राकृतिक रंगों से हाेली खेली। इस दाैरान आमेट बीडीअाे राकेश पुरोहित सहित थे।
राजसमंद
कुंवारिया
अामेट
देवगढ़
खमनोर