पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuraj News Rajasthan News Holika Dahan Will Be Able To Do It From 640 Pm To 904 Pm

आज शाम 6:40 से 9.04 बजे तक कर सकेंगे होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाल्गुन पूर्णिमा पर सोमवार को शाम 6:40 से 9:04 मिनट तक होलिका दहन किया जा सकेगा। इस बार होली में भद्रा काल नहीं होगा। होलिका दहन के साथ होलाष्टक हट जाएगा। इसके बाद नया व्यापार, गृह प्रवेश, विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ किए जा सकेंगे। श्रीनाथजी की हवेली में होलिका दहन शाम की आरती के बाद 06:40 पर होगा। कैलाश पुरोहित भंडारी ने बताया कि सेवादार और वैष्णवों का कीर्तन होगा। धुलंडी के दिन मंगलवार को डोल उत्सव होगा। इस दौरान ठाकुरजी झूले में विराजेंगे। राजभोग के चार दर्शन दोपहर 1 बजे से शुरु होकर 4 बजे तक होंगे। इस मौके पर ठाकुरजी को विशेष श्रंगार और भोग भी लगाया जाएगा। जगदीश मंदिर के हुकुम राज रामगोपाल पुजारी ने बताया कि मंदिर में सुबह 05:30 मंगला आरती के बाद पंचामृत स्नान होगा। धुलंडी पर भगवान जगन्नाथ का श्रंगार होगा। इस दौरान नई पोशाक और टोपी-मुकुट का विशेष श्रंगार कराया जाएगा। भगवान जगन्नाथ को राजभोग भी चढ़ाया जाएगा।

होली से एक दिन पहले रविवार को पीपी सिंघल मार्ग पर सेमल के पेड़ों की खूब बिक्री हुई।
खबरें और भी हैं...