- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News In Front Of Minister Of State For Sports Kiran Rijiju Told The Pain Of Lack Of Playgrounds
खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू के सामने खेल मैदानों की कमी का दर्द बताया
राजसमंद | युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राजसमंद जिला मुख्यालय है लेकिन राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम नहीं होने से प्रतिभाओं को निराशा हाथ लगती है। मुलाकात के दौरान सांसद ने राजसमंद के खेल मैदानों की कमी का दर्द बयां करते हुए कहा कि हाल ही में सेना भर्ती के लिए राजसमंद जिला मुख्यालय का चयन किया था लेकिन उपयुक्त स्टेडियम के अभाव में भर्ती को अन्य जिला मुख्यालय पर करवाना पड़ रहा है। सांसद ने खेल राज्यमंत्री से कहा कि राजसमंद के रेलमगरा में स्थित गांव काबरा की होनहार बेटी भावना जाट ने देश का नाम रोशन करते हुए रांची में नेशनल चैम्पियनशिप में 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए टोक्यो में होने ओलम्पिक 2020 में स्थान पाया है। वहीं सोनल सुखवाल ने भी राष्ट्रीय पदक प्राप्त किया। राजसमंद में खेल स्टेडियम नहीं होने से इन्हें और अन्य खिलाडियों को जयपुर या अन्य स्थान जो दूरी पर है वहां प्रेक्टिस के लिए जाना पड़ता है। खेलो इंडिया के तहत खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध जैसा कि केंद्र सरकार द्वारा कराई जा रही है। इसके तहत राजसमंद में जिला खेल स्टेडियम मय हॉल ऑडिटोरियम बनवाने संबंधित कार्यवाही करनी चाहिए ताकि यहां बड़ी खेल प्रतियोगिताएं और रोजगार शिविरों हाे सके। इस पर खेल राज्यमंत्री ने सांसद को खेल मैदान के संबंध में जल्द ही अच्छे निर्णय लिए जाने को आश्वस्त किया।