पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhim News Rajasthan News In Place Of Brother In Law And Brother In Law Two Fake Candidates Were Caught Giving 10th Board Exam

जीजा व साले के स्थान पर 10वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बयाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाधरैन स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केन्द्र पर गुरुवार को हुई 10वीं बोर्ड की पहली ही अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। दोनों फर्जी परीक्षार्थियों में से एक अपने जीजा के स्थान व दूसरा अपने साले के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

एडमिशन कार्ड में लगे फोटो व परीक्षा दे रहे युवकों के चेहरों का मिलान नहीं होने व फर्जी परीक्षार्थियों की उम्र भी अधिक लगने पर वीक्षकों को संदेह हुआ। गहराई से जांच करने व फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ में मामला खुल गया। वीक्षकों की सूचना पर केंद्राधीक्षक सहित स्टाफ मौके पर पहुंच गया। प्रिंसीपल व केंद्राधीक्षक राकेश गोयल ने पुलिस को सूचना दी तथा दोनों परीक्षार्थियों को सुपुर्द कर दिया। वहीं बोर्ड को सूचना देकर फर्जी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को जब्त किया गया। परीक्षा समाप्ति के बाद प्रधानाचार्य ने फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। गौरतलब है कि पहले दिन 10वीं बोर्ड की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी थाना क्षेत्र के गांव खिरकवास ईंटखेडा निवासी लोकेंद्र गुर्जर व दौसा के महवा थाना क्षेत्र के गांव नाहिडा निवासी लक्ष्मन सिंह हैं। इनमें लोकेंद्र अपने जीजा टोडाभीम थाने के गांव कंजोली लपावली निवासी अजबसिंह के स्थान पर तथा लक्ष्मन सिंह अपने साले नगला ज्ञानी (बयाना) भूपेन्द्र सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

बयाना. थाने में फर्जी परीक्षार्थी।
खबरें और भी हैं...