पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Devgarh News Rajasthan News Increase In Air Flights From Udaipur Mp Diyakumari

उदयपुर से होने वाली हवाई उड़ानों में बढ़ोतरी की जाए : सांसद दीयाकुमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद. उदयपुर से होने वाली हवाई उड़ानों में बढ़ोतरी की मांग करतीं सांसद।

राजसमंद | सांसद दीयाकुमारी ने जयपुर उदयपुर, जयपुर-दिल्ली-उदयपुर दिल्ली और जयपुर-जोधपुर-जयपुर इत्यादि हवाई मार्गों पर पर्यटकों के दबाव को देखते हुए उड़ानों की संख्या में वृद्धि करने एवं राजसमंद संसदीय क्षेत्र के सबसे बड़े शहर ब्यावर को स्मार्ट सिटी योजना में सम्मिलित करने की मांग को लेकर शुक्रवार काे शहर एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।

वर्तमान में हवाई उड़ान पर्याप्त नहीं है इससे परेशानी हाेती है : सांसद ने नई दिल्ली-उदयपुर-जयपुर, उदयपुर वायुयान उड़ानों में बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखते हुए कहा कि उदयपुर संभाग मुख्यालय होने के साथ ही मेवाड़ का अति महत्वपूर्ण और बड़ा शहर हैं। राजसमंद मार्बल के लिए प्रसिद्ध है तो उदयपुर पर्यटन, इतिहास, संस्कृति और अन्य आकर्षक स्थलों के लिए पूरे विश्व में आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। यहां बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक और व्यापारी आते हैं। मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक स्थल जैसे श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, श्री एकलिंगजी, रणकपुर, ऋषभदेव आदि और पर्यटन स्थल जैसे कुंभलगढ़, हल्दीघाटी, महाराणा प्रताप से संबंधित स्थलों, चित्तौडगढ़, विभिन्न झीलों को देखने के लिए हवाई मार्ग से आने वालों के लिए उदयपुर अति निकट अाैर मुख्य स्थान है। वर्तमान में हवाई उड़ान पर्याप्त नहीं है इससे परेशानी हाेती है। सांसद ने कहा कि वर्तमान में नई दिल्ली से उदयपुर और जयपुर से उदयपुर कि काफी कम उड़ाने हैं। इसे तुरन्त प्रभाव से बढ़ाया जाना चाहिए।

ब्यावर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की कवायद : मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र राजसमंद के तहत आने वाला ब्यावर क्षेत्र अति महत्वपूर्ण है। यहां सीमेंट, वस्त्र, रूई, ऊन एवं अन्य औद्योगिक इकाइयां है और लगभग 3 लाख की आबादी वाले इस कस्बे को जिला बनाए जाने की मांग भी काफी समय से चल रही है। यह मेवाड़ और मारवाड़ का ट्राई जंक्शन है। राजस्व के हिसाब से ए श्रेणी का राजस्व दे रहा हैं। ब्यावर का रेलवे स्टेशन जहां ए ग्रेड जैसे विश्रामगृह, महिला-पुरुष शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, कोच डिस्पले आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में ब्यावर को स्मार्ट सिटी में सम्मिलित किया जाना उचित है।
खबरें और भी हैं...