- Hindi News
- National
- Devgarh News Rajasthan News Indicated The Need For Cow Protection And Successful Operation Of The Cowshed Respected The Bhamashahs
गौ संरक्षण और गोशाला के सफल संचालन की आवश्यकता बताई, भामाशाहों का सम्मान किया
श्री गुरु सौभाग्य मदन गाेशाला देवगढ़ के प्रांगण में होली चातुर्मास के अवसर पर प्रवचन में सौभाग्य मुनि ने बताया कि धर्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक होते हुए भी प्राणी मात्र को सुरक्षित बताता है। जीव दया करुणा और गाे सेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़कर धर्म की उपासना की जा सकती है। मानव जीवन के सरंक्षण के लिए पानी बचाओ, रक्त बचाओ, प्रकृति बचाओ इन्हीं से पर्यावरण शुद्ध होगा। धर्म के आचरण से जीवन को शांति मिलती हैं, विकार दूर होते हैं। मरुधरा प्रवर्तक सुकून मुनि ने दया, त्याग और प्रेम से ध्यान की महिमा बताई।
श्रमण संघीय मंत्री कमल मुनि कमलेश ने गौ माता के चरणों में चार धाम बताते हुए दया, करुणा, संवेदना से मोक्ष प्राप्ति का संदेश दिया। डॉ. रवि रश्मि जिनका दीक्षांत स्वर्ण जयंती समारोह है उन्होंने गौ संरक्षण और गौशाला के सफल संचालन की आवश्यकता पर बल दिया। सभा में मनीष मोनी, साध्वी जयमाला, डॉ. राज सैनी ने परोपकार का महत्व बताया। मंच संचालन रमेश कंसारा ने किया। धर्मचंद, राधेश्याम, आलोक भटेवरा, गौतम चावल द्वारा गाेशाला में आर्थिक सहयोग पर समिति अध्यक्ष केसरीमल, पूर्व महामंत्री हीरालाल गोरिया कल्याण सिंह, बुलेट सिंह मेहता ने बहुमान किया। इस दाैरान पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात से श्री संघ होली चतुर्मास के अवसर पर गौशाला में पहुंचे। मदन सिंह चौहान, नारायण सिंह सोलंकी, छोगालाल, विनोद पितलिया, जय सिंह, बाबूलाल दक, कन्हैयालाल, राजेंद्र, शकुंतला बोल्या, जतन लाेढ़ा अादि माैजूद थे।
देवगढ़. श्री गुरु सौभाग्य मदन गोशाला प्रांगण में होली चातुर्मास के अवसर पर माैजूद श्राविकाएं।
देवगढ़. होली चातुर्मास के अवसर पर प्रवचन देते मुनि।