- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Jail39s Captive Capacity Is Only 55 129 Times Three Times More Than Those Found During Inspection
जेल की बंदी क्षमता मात्र 55, निरीक्षण के वक्त तीन गुना ज्यादा 129 बंदी मिले
राजसमंद | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रति सप्ताह जेल विजिटर्स टीम की तरफ से निरीक्षण किए जाने के तहत शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे जेल विजिटर्स टीम के राजसमंद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नरेन्द्र कुमार, पैनल अधिवक्ता चंद्रशेखर आचार्य ने निरीक्षण किया। इस दाैरान पाया कि जेल में बंदियाें काे रखने की क्षमता 55 है अाैर निरीक्षण के दाैरान जेल की क्षमता से तीन गुना अधिक 129 बंदी पाए गए। इस प्रकार जेल परिसर की क्षमता, बैरक की दशा को देखते हुए बंदी अमानवीय परिस्थितियों में निरुद्ध पाए गए। सचिव नरेंद्र कुमार ने जेल प्रबंधन काे निर्देश दिए कि जेल में क्षमता से अधिक बंदियाें काे अतिरिक्त शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही सभी बंदियाें काे कोरोना वायरस के प्रकाेप के बारे में जानकारी दी। राजसमंद की यह जेल राजसमंद जिले के गठन हुआ तब से है। राजसमंद उदयपुर जिले का एक उपखंड था तब कि निर्मित हैं। राजसमंद जिले का गठन 10 अप्रैल 1991 को हुआ था। लेकिन नवीन जिला गठित होने के 28 वर्ष बाद भी उपखंड स्तर की जेल ही है।