- Hindi News
- National
- Bhim News Rajasthan News Jailed Arape Married For Seven Months Under Police Guard
सात माह से जेल में बंद अाराेपी की पुलिस पहरे में हुई शादी
राजसमंद | भीम थाने में एनडीपीएस एक्ट में सात माह पहले पकड़े गए अाराेपी की शनिवार काे शादी हाेने पर हाईकाेर्ट के अादेश पर साढ़े 95 हजार रुपए पुलिस कार्यालय में जमा करवाकर पुलिस के पहरे में शादी करने भेजा। जेलर जसवंतसिंह ने बताया कि हिम्मतसर नाेखा बीकानेर निवासी रामेश्वर उर्फ रमेश पुत्र गाेपालराम विश्नाेई काे 17 अगस्त 2019 काे भीम थाने से एनडीपीएस एक्ट में न्यायालय के अादेश पर जेल भेजा था। अाराेपी की शनिवार काे शादी हाेने पर हाईकाेर्ट के अादेश पर तीन दिन के लिए पुलिस गार्ड के साथ जमानत याचिका मंजूर की।
इस पर एक हेड कांस्टेबल अाैर तीन पुलिस कांस्टेबल की सुरक्षा के बीच शादी के लिए ले जाना अाैर मंगलवार काे वापस लाने तक के लिए पुलिस जाब्ते के साथ रवाना किया। वहीं पुलिस जाब्ते के लिए एसपी कार्यालय लेटर भेजा। इस पर एसपी के अादेश में एक-चार का जाब्ता भिजवाने के नाम पर एक हेड कांस्टेबल का प्रतिदिन 6392 रुपए अाैर कांस्टेबल का 6354 रुपए हाेने के साथ ही तीन का 95 हजार 424 रुपए जमा करवाने का अादेश दिए। इस पर बंदी के परिजनाें ने एसपी कार्यालय में रुपए जमा करवाने पर एक अाैर चार का पुलिस जाब्ता भेजा। शनिवार काे शादी हाे गई।