खत्री सेवा समिति का होली मिलन समारोह का समापन
नाथद्वारा | खत्री सेवा समिति का होली मिलन समारोह सुखाड़िया नगर स्थित राजकुमारी भवन में सेवानिवृत शिक्षक विष्णु कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। तकनीकी इंजीनियर शुभम कपूर ने पति-प|ी आधारित हास्य पर सवाल किए। सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश कपूर ने समिति के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राजेश, विनोद, सुनिता, विनिता ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वालों सहित समिति के लिए विशेष काम करने वालों को उपहार दिए। हीना, विवेक, अविनाश, अमन, राहुल, दिलीप, सौरभ, निधी, विक्की, कनू आदि मौजूद थे। वरिष्ठ सदस्य प्रेम कपूर ने आभार व्यक्त किया।