पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेब का लोकार्पण, इसमें 5000 मॉडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथद्वारा | दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल में संभाग की पहली लेब आॅन व्हील्स का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीए निदेशक शिवहरि शर्मा और प्रशासिका शीतल गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि विज्ञान एक्सपर्ट अजय त्रिपाठी, रोशन प्रकाश रेगर उपस्थित थे। शिवहरि शर्मा ने कहा कि सीबीए ने बच्चाें के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा में इनोवेटिव प्रयोग करते हुए लेब आॅन व्हील्स की शुरुआत की। लेब आॅन व्हील्स में गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बाॅयालोजी विषयों से जुड़े कक्षा 1 से 10 के लगभग 5000 माॅडल उपलब्ध हैं। यह अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है। इससे अब विद्यार्थियों को क्लासरूम में ही प्रेक्टिकल नाॅलेज उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री के जाइंट सेक्रेटरी गौरव बजाज ने लेब आॅन व्हील्स का अवलोकन कर विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना की। विज्ञान एक्सपर्ट अजय त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रयोग से न केवल बच्चों की विज्ञान और गणित में रूचि उत्पन्न होगी बल्कि उनके परिणामों में अप्रत्याशित सुधार होगा।
खबरें और भी हैं...