पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kelwa News Rajasthan News Leopard Panic In Kelwa Demand To Catch From Department

केलवा में तेंदुए का आतंक, विभाग से पकड़ने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केलवा | क्षेत्र में देवपुरा पंचायत के भागल भुंडल रोड पर आमली वाले कुएं के समीप देर रात को बाड़े में बंधी गाय के बछड़े काे मार डाला। बताया कि केलवा निवासी रतनलाल कलाल शुक्रवार को सुबह मवेशियों का दूध निकालने गया तो गाय के बछड़े को मांस अाैर खून से लथपथ देखा। किसान ने लाेगाें काे सूचना दी। इसपर लाेगाें ने तेंदुए के पग मार्ग देखे। वहीं वन विभाग को सूचित किया। लेकिन लंबे समय से विभाग द्वारा तेंदुए को नहीं पकड़ने से लाेगाें में रोष है। पारस अाैर किशनलाल तेली ने बताया कि तेंदुए के आतंक से लाेगाें काे अपने बालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता हाे रही है। खेत पर महिलाओं को अकेले जाने पर भी डर लग रहा हैं। लाेगाें ने पिंजरा लगाकर तेंदुए काे पकड़ने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...