पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charbhuja News Rajasthan News Let Not Baba Leave Ram39s Name Pillar Tear Narasimha Pityya Rakhye Bhagat Cry Man

बाबा नहीं छोडूं राम नाम, खंभ फाड़ नरसिंह प्रकट्या, राख्याे भगत रो मान...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चारभुजा गढ़बाेरनाथ के दरबार में फाग महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार काे भी चारभुजा की बाल प्रतिमा को चांदी की पालकी में हिंडाेलने के साथ झुलाया। संध्या आरती के बाद पुजारियाें ने मेवाड़ी वेशभूषा के साथ मंदिर में रात 9.30 बजे तक गेर नृत्य किया। फागोत्सव के दौरान झूले के दर्शनों का लाभ लेने के लिए मेवाड़, मारवाड़ के अलावा दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु फाग महाेत्सव का अानंद ले रहे हैं। महाेत्सव के तहत पुजारियाें ने गुरुवार को हरजस गान में भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति अाैर हिरण्य कश्यप का प्रहलाद के साथ बर्बरता व अमानवीयता को स्वप्न में गाया गया। बाबा नहीं छोडंू राम नाम खंभ फाड़ नरसिंह प्रकट्या, राख्यो भक्त रो मान... के साथ ही कृष्ण की विभिन्न लीलाअाें का मृंदग की थाप पर गायन किया। भक्तों ने गुलाल, अबीर अाैर पुष्प हार चारभुजा की प्रतिमा पर अर्पण किया अाैर मंगल खुशहाली की कामना की। राेजाना श्रद्धालुअाें की संख्या में बढ़ाेतरी हो रही है। 6 दिनों तक बाल प्रतिमा को चांदी की पालकी में झुलाया जाता है। इसके बाद शीतला सप्तमी से चाैदस तक बाल लला काे सोने की पालकी में झूला झुलाने की परम्परा रही है। फाग में पूजा का ओसरा रूपलाल पुत्र हीरालाल चौहान के नाम चल रहा है।

बाल स्वरूप काे चांदी की पालकी में विराजित किया। इस दाैरान दर्शनाें के लिए भक्तों की कतारें लगी।

चारभुजा में फागाेत्सव
खबरें और भी हैं...