लोक अधिकर मंच की बैठक संपन्न
नाथद्वारा | लोक अधिकार मंच की मासिक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में शहर की जनता को बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए होम्योपैथी के डॉक्टर ने विचार विमर्श किया। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए केशव कॉम्प्लेक्स में 20 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। शहर के सिंहाड़ तालाब पर हो रहे अतिक्रमण पर लोक अधिकार मंच ने बैठक में कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इस दाैरान 3 दिन की दवाई का एक कॉम्बो पैक तैयार कर वितरण करने का निर्णय लिया। सिंहाड़ तालाब के मामले पर आयुक्त ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। एसडीएम ने भी जानकारी नहीं हाेना बताया।