चिकित्सा शिविर और होली मिलन समारोह हुअा
देलवाड़ा | सेवा धर्म मिशन कन्या जागृति मंडल की तरफ से नेगड़िया पंचायत की भील बस्ती में मानवीय सेवा कार्य, निशुल्क चिकित्सा शिविर और होली मिलन कार्यक्रम हुआ। नेत्रहीन रोड़ीबाई और उसके विकलांग पति गणेश के निवास पर कार्यक्रम में बस्ती के कई लोग माैजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सोसर भील, डाॅ. विजय कुमार खिलनानी, मुकेश साहू ने इस परिवार को विभिन्न प्रकार की राशन और दैनिक उपयोगी अन्य सामग्री के साथ ही रोड़ीबाई के लिए दो साड़ियां तथा परिवार के सभी सदस्यों के लिए जूते-चप्पल प्रदान किए। बस्तीवासियों को इंसानियत का संदेश देते हुए डाॅ खिलनानी ने कहा कि हमें यथासम्भव ऐेसे परिवारों की मदद करनी चाहिए। इसके बाद शिविर लगाकर सभी बस्तीवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 14 रोगियों का फाॅलाेअप उपचार के लिए चयन किया।