महावीर जयंती को लेकर बैठक
नाथद्वारा | महावीर जयंती की तैयारियों को लेकर जैन समाज की बैठक तहसील रोड स्थित श्रीमान भवन में सकल जैन समाज अध्यक्ष अंबालाल लोढ़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महावीर जयंती मनाने पर विचार किया। बैठक में समाज के लोगों ने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के लोगों को प्रभार बांटे। जयंती पर सुबह अहिंसा रैली निकाली जाएगी। महावीर भगवान की झाकियां, घोड़े और बैंड बाजों के साथ रैली निकालने का निर्णय लिया। इस दौरान कांतिलाल धाकड़, फतेहलाल वागरेचा, ओमप्रकाश वागरेचा, लक्ष्मीलाल चपलोत, लक्ष्मीलाल बड़ाला, फतेहलाल बोहरा, शांतिलाल सुराणा, धर्मचंद मेहता, राजेंद्र सामोता, सुगन सुराणा, बंटी लोढ़ा, कांतिलाल बंब, गणपत लोढ़ा, विनोद बोहरा, दिलिप लोढ़ा मौजूद थे।