समस्याअाें काे लेकर सीएम काे ज्ञापन
आमेट | राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने देवगढ़ करणी माता मेला परिसर पर शनिवार काे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की समस्याअाें के समाधान काे लेकर ज्ञापन साैंपा। विधायक सुदर्शनसिंह को साैंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह चूंडावत ने बताया कि एनपीएस की जगह ओपीएस लागू करने, एमडीएम का कार्य, बीएलओ का कार्य, दूध वितरण जैसे गैर शैक्षिक कामाें से शिक्षक को मुक्त करने की मांग की। जिला सभाध्यक्ष मनोज शर्मा ने मांगा की पातेय वेतन वाले अध्यापकों को 2009 से लाभ देने, शारीरीक शिक्षकों की डीपीसी करने एवं शिक्षक भर्ती 2018 लेवल प्रथम एवं द्वितीय की तीसरी प्रतीक्षा सूची निकालने तथा जल्द महंगाई भत्ता देने की मांग की। ज्ञापन में अांगनबाड़ी कर्मचारियों को स्थायी करने, कुक कम हेल्पर को न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय देने की मांग की। जिला सह संरक्षक राजाराम यादव ने कहा कि 2007 के बाद शिक्षक भर्ती में प्रभावित होने वाले शिक्षकों को नोशनल लाभ दिया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। सामंत कमेटी की सिफारिश को सार्वजनिक किया जाए। इस दाैरान मनोजकुमार शर्मा, दिनेशचंद्र खटीक, राजाराम यादव सहित कई शिक्षक माैजूद रहे।