पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Devgarh News Rajasthan News Mla And Officials Saw Preparations For Chief Minister39s Visit In Devgarh Gave Instructions

विधायक और अधिकारियों ने देखी देवगढ़ में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां, दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत के दाैरे काे लेकर तैयारियां जाेर-शाेर से की जा रही है। विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने गुरुवार शाम काे अधिकारियाें के साथ सभा स्थल, हेलीपेड सहित अन्य स्थानाें का जायजा लिया। इससे पूर्व नगर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस की बैठक गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री अाैर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह रावत के सानिध्य में सम्पन हुई।

कांग्रेस प्रवक्ता मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि 14 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिमेदारी साैंपी। सीएम के दाैरे के लिए पूरे नगर में घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक संख्या में लाेगाें भाग लेने निमंत्रण देने काे कहा गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, पार्षद राजेश मेवाड़ा, प्रवक्ता मोहन सिंह राठौड़, हंसराज कंसारा, उत्तम चन्द सुखलेचा, सोहनलाल शर्मा, चन्द्र प्रकाश अाच्छा, किशन लाल सालवी, शशिकांत जोशी, किशन गुर्जर, जोध सिंह रावत, रमजान मंसूरी, तोली राम बोलीवाल सहित कई कार्यकर्ता माैजूद थे।

हेलीपेड, सभा स्थल का टेंट लगाया जा रहा है। इसके लिए गौशाला के सामने हेलीपेड बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हेलीपेड का काम पीडब्ल्यूडी के एईएन आरएन शर्मा की देखरेख में हो रहा है। करणी माता मैदान में आम सभा के लिए टेंट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवगढ़ पहुंचते ही सबसे पहले श्री गुरु सौभाग्य मदन गोशाला का लोकार्पण करेंगे। इस समारोह में अध्यक्षता भामाशाह केसरीमल बुरड़ करेंगे। मंत्री शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, बीडी कल्ला, रघु शर्मा, परसादीलाल मीणा, उदयलाल आंजना, लाल चंद कटारिया, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, विधायक सुदर्शन सिंह रावत सहित कई नेता भाग लेंगे। इसको देखते हुए गोशाला मैं भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। नगर में नगर पालिका द्वारा रंग रोगन का कार्य भी किया जा रहा है। करणी माता मैदान की सफाई अंतिम दौर में चल रही है पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

14 को देवगढ़ में आएंगे मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, गोशाला में भी होगा कार्यक्रम

खबरें और भी हैं...