पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nathdwara News Rajasthan News Nathdwara Youths Presented Road Lights In Upali Odan

नाथद्वारा : उपली ओडण में युवाओं ने भेंट की रोड लाइट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथद्वारा | उपली ओडण के युवाओं ने ग्राम पंचायत में रोड लाइट भेंट की। हाेली पर गांव के चाैराहे पर भेंट की गई लाइट की दुधिया रोशनी में देर रात तक गेर नृत्य हुआ। उपली ओडण युवा मित्र मंडल की तरफ से निचली और उपली ओडण दाेनाें गांव में रोड लाइट लगवार्इ जाएगी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमलेश पालीवाल ने बताया कि सरपंच सुरेश जलानिया को रोड लाइट दी। पालीवाल ने बताया कि उनके कार्यकाल में करीब 200 रोड लाइट के लिए उन्होंने प्रस्ताव दिया था, लेकिन वो अभी तक पास नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने निजी खर्च से रोड लाइट लगवानी शुरू की है। पंचायत समिति से आने वाली रोड लाइट निचली ओडण और उपली ओडण दोनों गांव में लगवाई जाएगी। इस दाैरान कमलेश पालीवाल, मनीष पालीवाल, अनिल पालीवाल, मनोज सुथार, दीपक, दिनेश पालीवाल, शांतिलाल सुथार, मदन अाैड़, रवि वर्मा सहित कार्यकर्ता थे।
खबरें और भी हैं...