पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhim News Rajasthan News National Law Uni What Will Be Our Syllabus Of Law

नेशनल लॉ यूनि. जैसा होगा हमारे लॉ वििव का सिलेबस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई यूनिवर्सिटी में प्रवेश इसी सेशन से

डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विवि. का सिलेबस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के समकक्ष होगा। सिलेबस में अपडेट और अलग-अलग लॉ से संबंधित टॉपिक्स का समावेश होगा। इसके लिए हाल में प्रदेश की लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. देवस्वरूप ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी का सिलेबस बनने के बाद सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के लॉ कॉलेजों को होगा। लॉ कॉलेजों में एडमिशन और परीक्षाओं का आयोजन भी इसी यूनिवर्सिटी के माध्यम से किया जाएगा। इस कारण सभी कॉलेजों का सिलेबस एक जैसा होने से स्टूडेंट्स को फायदा होगा। अगर छात्र एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेगा तो उसको दिक्कत नहीं आएगी। लॉ से संबंधित अन्य विषयों का संचालन होने के कारण छात्रों के पास अधिक ऑप्शन उपलब्ध होंगे। वीसी डॉ. देवस्वरूप ने बताया कि सिलेबस के बारे में एक्सपर्ट से बात की जा रही है। पढ़ाई के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिले, इस पर भी काम किया जा रहा है। कैंपस का निर्माण भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की तरह ही होगा। अभी एडमिशन के लिए क्लैट का ऑप्शन विश्वविद्यालय के पास है। भविष्य में यूनिवर्सिटी के पास खुद का एंट्रेंस टेस्ट करवाने का भी ऑप्शन रहेगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी का फोकस वर्तमान सत्र को शुरू करने व बेहतर फैकल्टी लाना है।

खबरें और भी हैं...