- Hindi News
- National
- Nathdwara News Rajasthan News National Level Senior Open Pro Kabaddi Competition From April 25
राष्ट्रीय स्तर की सीनियर ओपन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता 25 अप्रैल से
राजसमंद | बालकृष्ण स्टेडियम कांकरोली में होने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर सीनियर ओपन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक होगी। केसरीनंदन सेवा समिति के पहलवान शिवा जाट ने बताया कि प्रतियोगिता रवींद्र गुर्जर-नाथद्वारा, स्व. सरदारसिंह राजपूत (सार्दुलखेड़ा), तिलक चौधरी की स्मृति में होगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारी बैठक हरजीवन आश्रम कांकरोली में टीटूदा गुर्जर की अध्यक्षता अाैर देवीसिंह राजपूत के आतिथ्य व सुंदरलाल कुमावत, फतहलाल गुर्जर के विशिष्ठ आतिथ्य में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय अाैर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा जो अपना खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें एंट्री फीस 501 रुपए महावीर एम्पोरियम, मुखर्जी चौराहा, कांकरोली पर संजय बोल्या के पास जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के साथ स्थानीय टीमें भी भाग लेगी। इस दाैरान बैठक में अध्यक्ष दीपक गुर्जर, संरक्षक मुरलीधर जाट, भानु चौधरी, कमल जैन, शोकत हुसैन, नाना पहलवान, शंकर कुमावत सहित माैजूद रहे।