- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Navaswatsar Will Take Out A Procession With The Kalash Yatra Elephants And Horses Will Be Included
नवसंवत्सर पर निकालेंगे कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा, हाथी-घोड़े अाैर झाकियां हाेंगी शामिल
राजसमंद | नव संवत्सर पर 25 मार्च दाेपहर 2 बजे फव्वारा चाैक से कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े अाैर कई संस्थाओं अाैर समाजाें से जुड़ी राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत झांकियों के साथ ही महिलाएं शामिल हाेगी। आयोजन को लेकर शुक्रवार रात काे संस्कृति रक्षा मंच की बैठक राजनगर मालीवाड़ा में हुई। इसमें शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष सभी समाजों से अधिक से अधिक महिलाओं को शोभायात्रा में शामिल किया जाए। इसके लिए भी सभी समाजों के प्रमुखों से संपर्क कर अधिक से अधिक महिलाओं को प्रेरित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे घाेड़े पर सवार शोभायात्रा नायक को बिठाया जाएगा। इसके पीछे बैंड, डीजे अाैर 1100 कलश लेकर महिलाएं चलेगी। विभिन्न संस्थाओं अाैर समाजों की झाकियां एवं संस्थाओं से जुड़े लाेग, भजन कीर्तन मंडलिया, स्वांग शामिल रहेंगे। तैयारियों को लेकर अलग-अलग समितियों का गठनकर शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय किया है। मंच के भरत पालीवाल, गिरीराज श्रीमाली, लीलेश खत्री की माैजूदगी में मालीवाड़ा, बजरंग ग्रुप, व्यापार महासंघ के लाेग भाग लेंगे।
केसरिया रंग में सजेगा शहर, भारत माता की हाेगी आरती : कलश यात्रा अाैर शाेभायात्रा दोपहर दाे बजे फव्वारा चाैक राजनगर से शुरू हाेकर शहर के मुख्य मार्ग से कांकराेली स्थित बाल कृष्ण स्टेडियम पहुंचेंगी। इसके बाद भारत माता की महाआरती की जाएगी। शहर को केसरिया पताकाओं से सुसज्जित किया जाएगा। मार्ग पर पुष्पवर्षा, शीतल जल एवं शरबत की व्यवस्था होगी। कलश यात्रा में 1100 कलश लेकर महिलाएं चलेगी।