सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाची घायल
देवगढ़ | नेशनल हाईवे 8 पर कामलीघाट चौराहे से बाइक पर भतीजा अाैर काकी जा रहे थे। ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से बाइक पीछे से ट्रक के अंदर घुस गई। भतीजे कुशलपुरा के बावड़ी की गुंवार निवासी प्रदीप (20) पुत्र उदयलाल सालवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि काकी कंचन प|ी श्रवण लाल सालवी घायल हो गई। थाना प्रभारी नानालाल सालवी ने बताया कि दोनों को देवगढ़ अस्पताल ले गए। डाक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। कंचन का प्राथमिक उपचार करके छुट्टी कर दी।