पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News On March 12 For The First Time In Ten Years Maximum Mercury 26 Minimum Seven Degrees

12 मार्च को दस साल में पहली बार अधिकतम पारा 26, न्यूनतम सात डिग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दस साल में 12 मार्च को सबसे सर्द दिन गुरुवार को रहा है। जहां दस साल में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के अंदर बना हुआ है। जबकि 2013 में 12 मार्च को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया था। सबसे कम अधिकतम तापमान गत साल 30.4 डिग्री था। सबसे कम न्यूनतम तापमान 2015 में 19.1 डिग्री हुआ था। जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 2014 में 24.2 हुआ था। लेकिन इस बार सर्दी ने पिछले दस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार सर्दी के तीखे तेवर बरकरार है। अधिकतम तापमान पहली बार 30 डिग्री के अंदर बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान मार्च में पहली बार 7.2 डिग्री पहुंच गया।

जहां तक होली के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार होली का त्योहार बीत जाने के बाद भी तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8.5 पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 27 डिग्री, न्यूनतम चार डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 12 डिग्री हो गया। बुधवार को फिर से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 26 डिग्री, न्यूनतम में भी एक डिग्री के साथ 11.8 हो गई। गुरुवार को भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री, न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ 7.2 डिग्री हो गया। जो मार्च में अब तक का सबसे कम
तापमान है।

दस साल का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2010 32.1 21.2

2011 30.7 20.6

2012 33.9 21.4

2013 34.0 20.8

2014 32.1 24.2

2015 31.5 19.1

2016 33.8 20.7

2017 33.4 21.8

2018 31.3 20.4

2019 30.4 21.7

2020 26.0 7.2

खबरें और भी हैं...