- Hindi News
- National
- Amet News Rajasthan News Patwar Union Gave Memorandum Asking For Salary Anomalies And Others
पटवार संघ ने वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगाें काे लेकर दिया ज्ञापन
आमेट | राजस्थान पटवार संघ उपशाखा आमेट ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार भागीरथ सिंह को ज्ञापन दिया। उपशाखा पटवार संघ अध्यक्ष भरत पालीवाल ने बताया कि पटवारियों की वेतन विसंगतियों के बारे में पूर्व में हुए समझौतों की पालना के लिए एसीपी योजना में पदोन्नति पद का वेतनमान दिए जाने के लिए वर्ष 2019-20 की डीपीसी को जल्द करवाते हुए आगामी समय में नियमित डीपीसी के लिए समयबद्ध कार्यक्रम अाैर संगठन के साथ पूर्व में हुए समझाैताे एवं संगठन की तरफ से समय-समय पर प्रेषित ज्ञापनाें का निस्तारण करने की मांग की। प्रमुख रूप से पटवारी की वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व में हुए समझौतों की पालना में एवं पटवारी के कार्य की बहुअायामी राजस्व प्रशासनिक, तकनीकी, प्रकृति आदि के मद्देनजर ग्रेड-पे 3600 पर लेवल 10 किया जाने सहित मांगों काे पूरी करने की मांग की। जल्द ही सरकार द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर राजस्थान पटवार संघ को 22 मार्च को महासमिति का आयोजन करके आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की रहेगी। इस दाैरान भू-अभिलेख निरीक्षक भंवरलाल बुनकर, सीताराम खटीक, पारसमल, प्यारेलाल, भरत कुमार पालीवाल, दुर्गा सिंह चारण, किशन सिंह, सुप्रिया सिंह, चतर सिंह अादि माैजूद थे।