- Hindi News
- National
- Nathdwara News Rajasthan News Patwari Ri And Police Team Reached On The Information Of Child Marriage In The Uttara Panchayat The Instruction
उठारड़ा पंचायत में बाल विवाह की सूचना पर पहुंचे पटवारी, आरआई और पुलिस टीम, दी हिदायत
नाथद्वारा | उठारड़ा पंचायत के जगेला और छालिया गांव में गुरुवार को होने वाले बाल विवाह की सूचना पर पटवारी पवन जोशी, आरआई ललित यादव और एसआई राधा अहीर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों ही जगह पर परिजनों को पाबंद कर बाल विवाह नहीं करने की हिदायत दी। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की कार्रवार्इ के बावजूद दोनों ही जगहों पर बाल विवाह करवाया जा रहा था। हालांकि पुलिस और अधिकारी बाल विवाह नहीं होने की बात कहते रहे। उठारड़ा पंचायत के जगेला निवासी गुलाबचंद पुत्र कजोड़लाल गमेती की दो बेटियों की शादी थी। इसमें से छोटी वाली नाबालिग होने और छालिया निवासी रतनलाल गमेती की नाबालिग बेटी की शादी होने की सूचना पुलिस और पटवारी को मिली थी। सूचना पर पटवारी, आर आई और पुलिस टीम पहले छालिया गांव में रतनलाल के घर पहुंची।
रतनलाल की प|ी कैलाश गमेती अांगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पूछताछ में कैलाश और रतनलाल को अधिकारियों ने पाबंद किया और लड़की की शादी नहीं करने को कहा। इसके बाद टीम जगेला निवासी शिक्षा सहयोगी गुलाबचंद के घर पहुंची। यहा गुलाबचंद की 2 बेटियों की शादी होने और छोटी के नाबालिग होने की सूचना थी। गुलाबचंद ने अधिकारियों को बताया कि उसकी एक ही बेटी की शादी है और वह बालिग है। गुलाबचंद को अधिकारियों ने पाबंद किया। वहीं गांव के सूत्रों का कहना है कि दोनो जगहों पर नाबालिग की शादी की गई। जगेला में शिक्षा सहायक गुलाबचंद की छोटी बेटी की बरात फरारा पंचायत के उरी गांव से आई थी। वहीं छालिया निवासी अांगनबाड़ी कार्यकर्ता कैलाश ने भी टीम के जाने के बाद अपनी नाबालिग बेटी की शादी करवा दी। हालांकि गुलाबचंद, रतनलाल, पटवारी और पुलिस बाल विवाह नहीं होने की बात कहते रहे।