- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Pensioner Society Expressed Anger Over Not Giving Dearness Allowance
पेंशनर समाज ने महंगाई भत्ता नहीं देने पर रोष जताया
राजसमंद | राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा राजसमंद के मार्गदर्शक गिरजाशंकर पालीवाल ने बताया कि जुलाई 19 में बढ़े राज्य कर्मचारियों अाैर पेंशनरों को मंहगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी नहीं करने पर पेंशनरों और कर्मचारियों में भारी रोष है। पेंशनर समाज के उपशाखा अध्यक्ष हर्षवर्द्धनसिंह भाटी ने बताया कि राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बजट पेश करते समय सरकार द्वारा जुलाई 19 से मंहगाई भते की घोषणा की लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं किए। एक तरफ न्यायिक कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो गई वहीं अन्य कर्मचारियों के लिए आदेश जारी नहीं किए। इस पर राधा मोहन जोशी, शंकरलाल भाटी, उदयलाल रेगर, प्रभुलाल कोठारी, गोपाल टेलर, डॉ. नारायणलाल पालीवाल, किशनलाल सहित कई सेवानिवृत कर्मचारियों ने रोष जताया और मुख्यमंत्री से शीघ्र मंहगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की।