- Hindi News
- National
- Nathdwara News Rajasthan News People Performed Ger Dance In The Chowk Of Shreeji Temple
श्रीजी मंदिर के चौक में लोगों ने किया गेर नृत्य
मेवाड़ के पारंपरिक खेल गेर नृत्य को श्रीजी की साक्षी में धूमधाम से खेला गया। उपली ओड़न, निचली ओड़न और बागोल के लाेगाें ने श्रीजी मंदिर के बाहर गोवर्धन पूजा चाैक और मंदिर चाैक में जमकर गेर नृत्य किया। शाम काे उत्थापन झांकी के उपरांत ओड़न के गेर नर्तकों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर थाली, मांदल की थाप पर कनियों की खनक के साथ गेर नृत्य का आनंद लिया। पुरुषोत्तम पालीवाल, जमनालाल पालीवाल, रूपलाल गायरी, रतनलाल गायरी, रूपालाल किर, उदयलाल मेघवाल, गौतमलाल गमेती, लक्ष्मी लाल पालीवाल, दिनेश पालीवाल, विनोद पालीवाल, महेश ने गेर नृत्य किया। नृत्य में ढोल पर उदा चतुर्भुज, थाली मांदल पर गणेश गमेती ने सहयोग दिया।
श्रीनाथजी के सम्मुख गेर नृत्य के बाद उपली ओड़न की महापंचायत नेशनल हाईवे स्थित सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय में हुई। लाेगाें ने महापंचायत में गांव की विभिन्न समस्याओं, गांव के विकास पर चर्चा की।
नाथद्वारा. रंग पंचमी पर श्रीजी मंदिर के नक्कार खाना चाैक में गेर करते उपली आेडन के लाेग।