- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Pratibha Samman Ceremony Of Vijayvargiya Society
विजयवर्गीय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह
राजसमंद | विजयवर्गीय समाज का होली मिलन, प्रतिभा सम्मान समारोह अंबा माता मंदिर परिसर धायला रोड केलवा में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबराणा (चित्तौड़गढ़) के सरपंच गौतम विजयवर्गीय, विशिष्ट अतिथि सुंदरलाल विजयवर्गीय, समाज सुधार मंत्री मेवाड़ प्रदेश तथा प्रतिभा सम्मान के भामाशाह राजेश पाटोदिया कांकरोली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय अध्यक्ष राजेश गड्डी ने की। कार्यक्रम में 28 व्यक्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज चुनाव 2020 में मेवाड़ से जीते हुए सभी विजयवर्गीय जाति बंधुओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गौतम ने सामाजिक कार्यों ठंडा जल सेवा और रक्तदान शिविर सहित अन्य की प्रशंसा की। शीतल जल सेवा के लिए अतिथियों और भामाशाहों ने सहयोग राशि की घोषणा की। सुंदरलाल विजयवर्गीय ने अतिथियों, समाजजनों का आभार जताया। इस दौरान मनीष, दीपक, मंत्री अनुराग विजयवर्गीय, महिला मंडल अध्यक्ष अलका आदि मौजूद थे।