पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nathdwara News Rajasthan News Rajasthan Brahmin Mahasabha Will Conduct Mass Sacrificial Rituals On Parashuram Jayanti

राजस्थान ब्राह्मण महासभा परशुराम जयंती पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_जितेन्द्र सनाढ्य*photocaption*

_photocaption_राकेश बागोरा*photocaption*

नाथद्वारा | राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला राजसमंद शाखा की बैठक सोमवार को हुई। 25 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाने और 26 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार करवाने का निर्णय लिया। यज्ञोपवीत के लिए बटुकों के रजिस्ट्रेशन की शुरूआत की। जिलाध्यक्ष प्रेम जोशी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर जनेऊ संस्कार करवाया जाएगा। बैठक में नाथद्वारा नगर के नगर संयोजक पद पर जितेन्द्र सनाढ्य की नियुक्ति की गई। राकेश बागोरा को जिला युवा संयोजक बनाया। गिरिराज सांचिहर, निरंजन पालीवाल, अशोक पुरोहित, घनश्याम सनाढ्य, पंडित देवकृष्ण जोशी, गिरिश पालीवाल
मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...