- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Rajsamand Bhilwara Fourlane Underpass Proved To Be Useless For Four Years Fear Of Accident During Crossing Road
राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन पर चार साल से बेकार साबित हाे रहा अंडरपास, सड़क पार करने के दौरान हादसे का अंदेशा
राजसमंद. राजमसंद-भीलवाड़ा फाेरलेन पर माेही को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग पर अंडरपास।
राजसमंद | राजसमंद-भीलवाड़ा फाेरलेन पर माेही जाने वाले व्यस्ततम क्राेसिंग पर अंडरब्रिज में तकनीकी खामी रख दिए जाने का खामियाजा माेही से राजसमंद अाने वाले राहगीराें काे भुगतना पड़ रहा हैं। यहां पर अाए दिन सड़क हादसे हाेते हैं। अंडरपास निर्माण के दाैरान ही लाेगाें ने इसका विराेध किया था लेकिन जिला प्रशासन अाैर फाेरलेन बनाने वाली कंपनी ने इस अाेर ध्यान नहीं दिया। विराेध की अनदेखी करते हुए फाेरलेन से माेही जाने वाले रेलवे क्राेसिंग के पास सकड़ा अंडरपास बना दिया। गड़बड़ी रखने से अंडरपास चार साल से बेकार साबित हाे रहा है। राजसमंद-भीलवाड़ा फाेरलेन पर माेही जाने वाले मार्ग पर दिनभर में बड़ी संख्या में वाहनाें की अावाजाही रहती है। व्यस्ततम मार्ग हाेने से कांकराेली से अासाेटिया हाेकर माेही जाने वाले मार्ग पर अंडरपास बनाया था। लेकिन यह बहुत छाेटा बना दिया। तकनीकी खामी रखने से इसमें पानी भरा रहता है। इससे अंडरपास से निकलना मुश्किल रहता है। बनाए जाने के बाद से ही इसका उपयाेग नहीं किया जा रहा है। लाेगाें काे इस कारण कांकराेली से अासाेटिया गोशाला जाने वाले मार्ग से फाेरलेन क्राेस करके वाहनाें काे निकालना पड़ता है। एेसे में दाेनाें तरफ से तेज रफ्तार से भारी वाहनाें की अावाजाही हाेने से हादसे का खतरा रहता है।
हर राेज अावाजाही करने वाले लाेगाें की जुबानी : माेही के लादूलाल तेली का कहना है कि राजसमंद-भीलवाड़ा फाेरलेन के निर्माण के दाैरान यह खामी लाेगाें ने जिला प्रशासन अाैर फाेरलेन बनाने वाली कंपनी से शिकायत की थी। इसके साथ ही ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। लेकिन जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी। इससे यहां आए दिन माेही से फाेरलेन पर वाहन के क्राेस करने के दाैरान बड़े वाहनों से दुर्घटनाएं हाेती रहती है। अाए दिन हाेने वाले हादसाें से बचने के लिए तीन चार बार जिला प्रशासन को पत्र देकर मांग की थी। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
गणेशलाल तेली का कहना है कि माेही-कांकराेली मार्ग पर अंडरपास में खामी रख दी है। इससे उपयाेग नहीं हाे रहा है। चार साल से यह अंडरब्रिज अनुपयाेगी साबित हाे रहा हैं। लाेगाें काे फाेरलेन क्राॅस करते हुए हर परेशानी हाेती है।