पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charbhuja News Rajasthan News Rasta Rakkar Arrives On Complaint Of Extortion From Gujarati Tourist Accusations Of Scuffle With Police Jabte Four Jailed

रास्ता राेककर गुजराती पर्यटक से चाैथ वसूली की शिकायत पर पहुंचे पुलिस जाब्ते से हाथापाई का आरोप, चार को जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केलवाड़ा पुलिस ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धुलंडी पर थाना क्षेत्र के गंगलाया के पास मंगलवार दाेपहर 12 बजे केलवाड़ा-चारभुजा मुख्य मार्ग पर पत्थर डाल रास्ता राेक कर चाैथ वसूली कर रहे लाेगाें काे राेकने गई पुलिस के साथ आरोपियों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयाेग कर चार लोगों काे गिरफ्तार कर रास्ता खुलवाया अाैर सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाधिकारी शैतानसिंह ने बताया कि गंगलाया निवासी हीरानाथ पुत्र चतरानाथ, सुरेश पुत्र देवानाथ, जाेधा पुत्र हीरानाथ, डालू पुत्र गाेरखानाथ काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सड़क पर पत्थर डालकर वाहन चालकों से जबरन चौथ वसूली कर रहे थे। इस दाैरान गुजराती पर्यटक कुंभलगढ़ घूमने अाया ताे रास्ता राेक कर मारपीट करते हुए रुपयाें की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर पीड़ित से अभद्रता करते हुए गाली- गलाैच करने लग गए। इस पर गुजराती पर्यटक ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर थानाधिकारी शैतानसिंह मय जाब्ता माैके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जाब्ते ने रास्ता खाेलने काे कहा, इस पर भीड़ उग्र हाे गई अाैर पुलिस जाब्ते के साथ हाथापाई करने लग गई। थानाधिकारी ने हल्का बल प्रयाेग कर चाराें बदमाशाें काे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वापस जाते समय बदमाशाें काे छुड़वाने के लिए महिलाअाें ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस पर थानाधिकारी के हाथ पर चाेट अाई। रिपोर्ट पर पुलिस ने सड़क काे अवरुद्ध कर वाहन चालकाें से अवैध चाैथ वसूली करने अाैर पुलिस से हाथापाई करने पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...