पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kelwa News Rajasthan News Reported On Writing Indecent Language On The Social Media

साेशल मीडिया पर अभद्र भाषा लिखने पर रिपोर्ट दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाॅडियाे रिकार्ड कर वायरल करने के मामले में भील समाज के लोगों ने केलवाड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि जातिगत गालियां देकर मैसेज कर धमकियां देने पर भील समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंची। इस आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने गुरुवार काे केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाकर एसडीएम को मेघवाल युवा संगठन, राणा पूंजा युवा संगठन, एससी एसटी संघर्ष समिति ने ज्ञापन साैंपकर कार्रवाई की मांग की। केलवाड़ा थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ जातिगत अपमान धमकियां देने साेशल मीडिया पर अभद्र ऑडियो वायरल करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। इस दाैरान तहसील अध्यक्ष हजारीलाल भील, किशन मेघवाल, खीमाराम भील, गवार फूलचंद खराड़ी, शंकरलाल भील, लालूराम भील, रघुवीर मेघवाल, कालू भील सहित माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...