शीतला सप्तमी कल, दशामाता 18 को
नाथद्वारा | धर्मनगरी में सोमवार को शीतला सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नाथूवास रोड पर स्थित शीतला माताजी के प्राचीन मंदिर में सुहागिनें, नवविवाहिताएं शीतला माताजी की पूजा करेंगी तथा कथा सुनकर बुजुर्ग महिलाओं से अखंड सुहाग का आशीर्वाद लेगीं। बड़ा बाजार, चौपाटी सहित अन्य क्षेत्र में ईलोजी की स्थापना की जाएगी। राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शीतला सप्तमी का पर्व सोमवार को तथा दशामाता का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। दशामाता का बुधवार सुबह 6.30 से 9.15 बजे तक और सुबह 10.45 से 12.45 बजे तक शुभ मुहूर्त में पूजन होगा।