पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाल ठाड़े वस्त्र में सजे श्रीजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथद्वारा | चैत्र कृष्णपक्ष चतुर्थी शुक्रवार को श्रीजी प्रभु की हवेली में बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार सुशोभित किया। सुबह शृंगार झांकी में मुखिया बावा ने श्रीजी प्रभु को श्रीचरणों में स्वर्ण नुपूर धराए। श्रीअंग पर मेघश्याम जरी में सफेद टिपकी वाला सूथन, चाकदार वाघा और चोली अंगीकार कराई। श्रीमस्तक पर गोल पाग, गोल चंद्रिका और शीशफूल सुशोभित किया। श्रीकर्ण में स्वर्ण के कर्णफूल धराए गए। श्रीअंग पर स्वर्ण और गुलाबी मीना के आभरण धराए। लाल ठाढ़े वस्त्र धराकर कंदराखंड में वस्त्रानुरूप पिछवाई सुशोभित की।
खबरें और भी हैं...