पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nathdwara News Rajasthan News Shreeji Prabhu Is Uniquely Decorated On Rang Panchami

श्रीजी प्रभु को रंग पंचमी पर धराया अनूठा शृंगार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथद्वारा | श्रीजी प्रभु की हवेली में चैत्र कृष्णपक्ष शनिवार को रंग पंचमी के भाव से श्रीजी प्रभु के संग श्री लालन प्यारे को अनूठा शृंगार धराकर राग भोग सेवा के लाड लड़ाए। सुबह शृंगार झांकी में मुखिया बावा ने श्रीजी प्रभु के श्रीचरणों में हरे मीना के नुपूर धराए। श्रीअंग पर गुलाबी जरी की सुथन के संग काछनी और मेघश्याम चोली अंगीकार कराई। श्री मस्तक पर मीना का मुकुट और शीषफूल सुशोभित किया। श्रीकर्ण में हरे मीना के मयूराकृत कुंडल धराए। प्रभु को सर्व आभरण हरे मीना के धराए। धवल ठाड़े वस्त्र धराकर कंदराखण्ड में चितराम की पिछवाई सुशोभित की। इसमें एक तरफ ठाकुरजी तथा दूसरी तरफ बलदेवजी हाथी पर बिराजित गुलाल उड़ाते हुए को रूपांकित किया। मुखिया बावा ने बाल स्वरूपों की आरती उतारी। कीर्तनकारों ने विविध राग में पदों का गान किया।
खबरें और भी हैं...