- Hindi News
- National
- Nathdwara News Rajasthan News Shreeji Temple Made A Circle Of Chaitri Gulab
श्रीजी मंदिर : चैत्री गुलाब की मंडली बनाई
नाथद्वारा | चैत्र कृष्ण द्वितीया बुधवार को श्रीजी प्रभु की हवेली में बालस्वरूपों को आलौकिक शृंगार धराकर चैत्री गुलाब की मंडली में विराजित किया। शृंगार झांकी में श्रीजी प्रभु के श्रीचरणों में नुपूर धराए। श्रीअंग पर सुनहरी जरी का सूथन, चोली और चाकदार वागा अंगीकार कराया। मेघश्याम ठाड़े वस्त्र धराए। वनमाला का चरणारविन्द तक भारी शृंगार धराया। हीरा, मोती, माणक, पन्ना और जड़ाव स्वर्ण के सर्व आभरण धराए। श्रीमस्तक पर जड़ाव स्वर्ण की कूल्हे, सुनहरी जड़ाव का घेरा और बायीं तरफ शीशफूल सुशोभित किए। श्रीकर्ण में हीरा के मकराकृति कुंडल धराए। कली, कस्तूरी आदि माला धराई। चैत्री गुलाब के पुष्प की थागवाली वनमाला धराई।