श्रीजी की ध्वजाजी मुंबई ले गए
नाथद्वारा | श्रीजी की ध्वजाजी गुरुवार को नाथद्वारा से मुंबई ले जाई गई। दोपहर को राजभोग झांकी के बाद गोवर्धन पूजा चौक से श्रीनाथ बैंड की स्वर लहरियों के साथ गोस्वामी विशाल बावा ध्वजाजी लेकर रवाना हुए। श्रीनाथ बैंड ने सलामी दी। डबोक एयरपोर्ट से चार्टर विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए। मंदिर पीआरओ गिरीश व्यास ने बताया कि लाल बावा के प्रथम प्राकट्योत्सव के अवसर पर ध्वजाजी को मुंबई पधराया गया। इस दौरान वैष्णव सहित ग्वाल-बाल और सेवावाले मौजूद थे।