खींची को राज्य स्तरीय शक्ति सम्मान
राजसमंद | महिला सशक्तिकरण फाउंडेशन मानव सेवा ट्रस्ट अाैर भारत पत्रिक संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक भवन कुंभा मार्ग सांगानेर जयपुर में महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम किया। इसमें भाणा की रीना खींची को महिला सशक्तिकरण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने पर शकुंतला रावत विधायक बानसूर, डॉ. जगदीश प्रसाद सहायक निदेशक, राज्य समन्वयक निदेशालय महिला अधिकारिता, सुरेशचंद्र बिलोनिया संस्थापक भारत पथिक संस्थान, जेपी रेगर उपाध्यक्ष मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान, दुर्गा वर्मा अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण फाउंडेशन ने स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।