- Hindi News
- National
- Amet News Rajasthan News Stones In Population Fear Of Poisonous Organisms
आबादी में रखे पत्थर, जहरीले जीवों से भय
आमेट | झाैर के वार्ड नंबर 5 में वर्षों से चबूतरी पर पड़े पत्थर अाैर गंदगी से लाेग परेशान हैं। जहरीले जीव जंतुओं का खतरा रहता है। लाेगाें ने गंदगी काे हटाने की मांग की। झाैर गांव के वार्ड-5 बीच माेहल्ले के अपनी ही चबूतरी पर पत्थर डाल रखे हैं अाैर चबूतरी पर गंदगी कर रखी है। ऐसे में आए दिन सांप, बिच्छू सहित जहरीले जानवर निकल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। हालांकि वर्षों से पड़े चबूतरी के पत्थरों अाैर गंदगी को हटाने के लिए पड़ोसियों ने उठाने के लिए संबंधित व्यक्ति को कई बार अवगत करा दिया है। लेकिन चबूतरी से पत्थर अाैर गंदगी नहीं हटाए गए हैं। लाेगाें ने पंचायत प्रशासन से लंबे समय से पड़े चबूतरे के पत्थरों को संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर हटवाने की मांग की ताकि जहरीले जीव जंतु से कोई हादसा नहीं हो। माेहल्लेवासियों ने जल्द गंदगी हटवाने की मांग की।
अगर ऐसा है तो जल्द हटवा दिया जाएगा ताकि किसी के साथ कोई हादसा नहीं हो। इसके लिए पहले भी मैंने संबंधित काे पत्थर हटवाने के लिए बोला है। अभी तक नहीं हटवाया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके हटवा दिया जाएगा।
शिव चरण सिंह, उप सरपंच, ग्राम पंचायत झाैर