- Hindi News
- National
- Rajsamand News Rajasthan News Supreme Court Order Put Road Lights In The Population On The Highway 33 Of The 55 Black Spots In The District Have No Lights
सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईवे पर आबादी में रोड लाइटें लगाओ, जिले में 55 ब्लैक स्पॉट में से 33 पर रोशनी नहीं
सर्वाेच्च न्यायालय ने प्रतापगढ़ जिले के छाेटीसादड़ी रामदेवजी में 18 फरवरी 2019 रात काे अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से गाडाेलिया लाेहार समाज के 13 लाेगाें की माैत के मामले में संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सड़क सुरक्षा समिति ने अादेश पारित कर प्रदेश में गुजर रहे सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़क, साधारण जिला सड़क अाैर ग्रामीणाें सड़काें पर स्थित अाबादी क्षेत्राें में रोडलाइट की व्यवस्था करने के अादेश दिए हैं। सुप्रीम काेर्ट ने मुख्य शासन सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं अावासन विभाग, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग अाैर मुख्य महाप्रबंधक अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण काे अादेशित कर एनएच, एसएच, एमडीअार, अाेडीअार अाैर वीअार पर प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के अादेश दिए।
सुप्रीम काेर्ट ने कहा कि 2019 के सड़क हादसाें की मृत्यु दर 10 प्रतिशत घटने की बजाय 3 प्रतिशत बढ़ी है। साथ ही वर्ष 2018 में राजस्थान में सड़क दुर्घटनाअाें में मृत्यु दर नेशनल हाईवे पर 37.54 प्रतिशत अाैर स्टेट हाईवे पर 18.65 प्रतिशत है। इस कारण समुचित प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए ताकि राजमार्गाें पर सड़क हादसाें में कमी अाएं।
जिले के 33 ब्लैक स्पाॅट पर नहीं प्रकाश व्यवस्था
जिले में सड़क हादसाें में 55 ब्लैक स्पॉट हैं। जहां हर साल सैकड़ाें की तादात में लाेग माैत के मुहं में जा रहे हैं। जिले में देलवाड़ा से लेकर भीम तक हाईवे पर सड़क हादसे काे लेकर पुलिस ने ब्लैक स्पाॅट चिन्हित कर विशेष इंतजाम किए हैं। इसमें दिवेर थाना क्षेत्र के छापली, छापली घाट, छापली माेड़, बाघाना, नर्सरी माेड़, माेटागुड़ा, दराड़ा, भीम थाना क्षेत्र में पाटिया, 40 मील, चुना का भट्टा, धाेलची कटाई बरार, नंदावट, बारला चाैड़ा, ट्रक स्टैंड, बरार, जस्साखेड़ा, टाेगी, मिल्याथड़ी, कुकरखेड़ा, बालाताें की गुंवार, बलार्इयाें का कुअां, देवगढ़ थाना क्षेत्र में बग्गड़, कितेला, चारभुजा थाना क्षेत्र में देसूरी की नाल पंजाब माेड़, टाडावाड़ा, लांबाेड़ी, केलवा थाना क्षेत्र में पड़ासली, मांडावाड़ा, काेटा स्टाेन, राजनगर थाना में रामेश्वर महादेव, भगवांदा खुर्द, देलवाड़ा थाना क्षेत्र में नेगड़िया, मजेरा, बिलाेता में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। यहां राेजाना हादसे भी हाेते रहते हैं।
तमिलनाडु में अाई मृत्यु दर में कमी : सुप्रीम काेर्ट ने अादेश में कहा कि तमिलनाडु में अाबादी क्षेत्र में पड़ने वाले एनएच अाैर एसएच मार्गाें पर स्थानीय निकायाें के यहयाेग से सार्वजनिक प्रकाश व्यस्था एवं चिकित्सकीय सुविधाअाें से सड़क दुर्घटनाअाें एवं उनके कारण हाेने वाली माैताें काे 29.05 प्रतिशत कमी लाने में सफल रहे हैं। यह प्रयाेग लगातार तीन साल करने के बाद लगातार सड़क हादसाें में मृत्युदर में कमी अाई है।
राजसमंद. राजसमंद-भीलवाड़ा फाेरलेन स्थित कुंवारिया के पास वीर तेजाजी सर्कल अाबादी के बीच है। यहां रोड लाइट की व्यवस्था नहीं हाेने से अंधेरा रहता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हाईवे पर आबादी में रोड लाइटें नहीं होने से बढ़ रहे हैं हादसे
नेशनल हाईवे-8 पर यहां नहीं है रोड लाइट : देलवाड़ा से ब्यावर तक निकलने वाले नेशनल हाईवे-8 पर देवाता चाैराहा, जवाजा चाैराहा, 24 मील, शेराें का बाला, बली जस्साखेड़ा, टाेगी, बालासाराठ, नंदावट, बग्गड़, बस्सी, झुंतरा, सांगावास, ठीकरवास, मियाला, दिवेर, बाघाना, छापली, कालागुमान, लांबाेडी, 40 मील, शक्करगढ़, पड़ासली, मांडावाड़ा, देवपुरा, भगवांदा खुर्द, रामेश्वर महादेव मंदिर राजनगर, नेगड़िया, बिलाेता चाैराहा पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है।राजसमंद-भीलवाड़ा फाेरलेन पर रोडलाइट से विहिन गांव : कुंवारिया के वीर तेजाजी सर्कल, रेलवे स्टेशन अाबादी, मादड़ी, कुरज चाैराहा, खंडेल, साेनियाणा, मादड़ी, खंडेल चाैराहा से लेकर चराणा रेलमगरा तक नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले गांवाें में प्रकाश की काेई व्यवस्था नहीं हैं। इसके अलावा भी गिलूंड से लेकर कांकराेली अाैर कांकराेली से केलवाड़ा तक जिला मुख्यालय काे जाेड़ने वाले मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है।चारभुजा स्टेट हाईवे : गाेमती चारभुजा स्टेट हाईवे पर जनावद, निमड़ी, भाेपजी की भागल, टाडावाड़ा गुजरान, माेराणा, शुगर फैक्ट्री, मेवाड़िया चाैराहा, झीलवाड़ा, टाेल प्लाजा, मानवताें का गुड़ा, चाैकी रेंज में प्रकाश व्यवस्था नहीं हैं। चारभुजा से केलवाड़ा, कुंभलगढ़ राेड पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है।
सुप्रीम काेर्ट का अादेश िमलते ही पालना करवाई जाएगी। हाईवे अाैर स्टेट हाईवे सहित जिला सड़काें पर स्थानीय निकायों काे अादेश जारीकर रोशनी की व्यवस्था करवाई जाएगी।
अरविंद पाेसवाल, कलेक्टर, राजसमंद
{एनएच, एसएच, जिला सड़क, जिला साधारण सड़क, ग्रामीण सड़कों पर पर्याप्त रोशनी करने के निर्देश।