स्वर्णकार समाज के चुनाव 5 अप्रैल को
नाथद्वारा | स्वर्णकार समाज तथा युवा परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर नगर अध्यक्ष, युवाध्यक्ष के चुनाव करवाने के लिए विचार विमर्श कर निर्णय लिया। अध्यक्ष राजेंद्र बुकण ने बताया कि 5 अप्रैल को लोकतांत्रिक पद्धति से निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। चुनाव से पहले 23 मार्च को आमसभा होगी। इसमें समाज की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा तथा चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने राजस्थान प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किशन सोलीवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा रमाकांत कुंचैरिया, मदन वैनथिया और बसंतीलाल टांक को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्य चुनाव अधिकारी किशन सोलीवाल 23 मार्च को आमसभा के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।