- Hindi News
- National
- Khamnor News Rajasthan News Teacher Accused Of Taking Possession Of Temple Land People Submitted Memorandum To Collector
शिक्षक पर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजसमंद. मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने को लेकर कलेक्टर काे ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।
राजसमंद | खमनाेर क्षेत्र के झालाें की मदार में अाशापुरा माताजी मंदिर की जमीन पर एक शिक्षक के कब्जे पर ग्रामीण गुरुवार काे लामबद्ध हाे गए। ग्रामीणों ने कलेक्टर अरविंद कुमार पाेसवाल काे ज्ञापन साैंपा अाैर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणाें ने ज्ञापन में बताया कि झालाें की मदार में चारभुजानाथ अाैर अाशापुरा माताजी का प्राचीन मंदिर है। अाशापुरा माताजी के मंदिर के सामने पूर्व दिशा में मंदिर का प्लाॅट है। इस पर गांव के ही शिक्षक ने मंदिर पर अवैध कब्जा करने के इरादे से मवेशी बांध रहा है। गांव वालाें के मना करने पर उनसे गाली-गलाैज कर झगड़े पर उतारू हाे जाता है। मंदिर की जमीन वर्ष 1972 में गांव के ही बबूरचंद, भैरूलाल पुत्र कालूलाल पामेचा ने अाशापुरा माताजी मंदिर काे निशुल्क समर्पित कर कर कब्जा सौंपा था। अाराेपी शिक्षक ने चारभुजा मंदिर के पिछवाड़े शाैचालय बनवा लिया है। पास में ही अवैध कब्जा करने की नियत से पत्थर भी डाल रखे हैं। अाराेप है कि शिक्षक मंदिर अाने जाने वाले दर्शनार्थियाें काे भी गाली-गलाैज करता है।