- Hindi News
- National
- Amet News Rajasthan News The First Meritorious Talent Award Ceremony Was Held On Mahabalidani Pannadhay Jayanti
महाबलिदानी पन्नाधाय जयंती पर पहला मेधामान प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ
अामेट
राजसमंद
राजसमंद | आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट तथा अणुव्रत विश्व भारती ने साधना शिखर स्थित अणुविभा सभागार में शुक्रवार को प्रथम मेधामान प्रतिभा सम्मान समारोह अाैर कॅरियर काउंसलर कार्यक्रम किया। मातृशक्ति, प्रकृति को समर्पित कार्यक्रम को महाबलिदानी मां पन्नाधाय जयंती अाैर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया। अध्यक्षता ट्रस्ट संस्थापक नानजी गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि एडीएम राकेश गढ़वाल, अणुविभा अध्यक्ष संचय जैन थे। काउंसलर प्रोफेसर आरके गुर्जर पूर्व विभागाध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय, डॉ. राजवीर सिंह सर्जन महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर, प्रोफेसर सीबी यादव राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, प्रो. केसी गुर्जर मोहनलाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश तैलंग, लोकपाल महेश चंद्र बगड़वाल, डॉ. कुलदीप सिंह महुआ निदेशक शिक्षा ज्योति संस्थान, सीए चेत्री सनाढ्य, अशोक डूंगरवाल अणुव्रत महासमिति नई दिल्ली थे। जिले की गार्गी, प्रियदर्शिनी अवार्ड प्राप्त बालिकाओं को पौधा, उपरणा, पन्नाधाय की गाथा पुस्तक, अणुव्रत संकल्प गीत पुस्तिका देकर सम्मानित किया। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट वापी गुजरात की तरफ से अगले साल बरसात के समय 25 दिन तक यात्रा निकाल कर 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
आमेट | कमेरी चौराहे पर महाबली पन्नाधाय स्मारक पर संगोष्ठी में 530वीं जयंती मनाई। महाबली पन्नाधाय स्मारक संस्थान अध्यक्ष गहरीलाल गुर्जर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं ने खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें रस्साकशी, साफा बांधो प्रतियोगिता, चम्मच दौड़ हुई। इस दाैरान एफईएस संस्था के नारायणसिंह ने पेनोरमा पर पेड़-पौधे लगाने पर विस्तार से चर्चा की। रेंजर संग्रामसिंह ने पन्नाधाय के इतिहास के बारे में बताया। वहीं कैप्टन कुंदनसिंह ने विचार रखे।