पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amet News Rajasthan News The Tank Constructed At A Cost Of 90 Lakhs Will Be Unusable By The Old Pipeline The Health Center Also Damaged

90 लाख की लागत से बनी टंकी पुरानी पाइप लाइन से अनुपयाेगी, स्वास्थ्य केंद्र भी क्षतिग्रस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लावासरदारगढ़. 90 लाख रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी लोगों के लिए बनी अनुपयोगी। वहीं देखरेख के अभाव में उप स्वास्थ्य केंद्र हुआ क्षतिग्रस्त।

लावासरदारगढ़ | उप तहसील मुख्यालय के दोवड़ा ग्राम पंचायत में करीब एक वर्ष पहले बनी पानी की टंकी से लाेगाें के घराें तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वही पंचायत मुख्यालय पर बने उप स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से एएनएम का पद रिक्त होने से उप स्वास्थ्य केंद्र काे असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। दोवड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा, राजू देवी, मदनलाल, शंकरलाल, मोहनलाल, लहरीलाल, रोशनलाल, पप्पूलाल सहित लाेगाें ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि दोवड़ा में करीब एक वर्ष पहले 90 लाख की लागत से एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाली पानी की टंकी बनवाई थी। पानी की टंकी से वर्तमान में पंचायत भवन के आसपास के करीब 25-30 घरों में ही पानी की सप्लाई दी जा रही हैं। जबकि दोवड़ा गांव में पानी का वितरण टंकी से नहीं हो पा रहा हैं।

लाेगाें ने बताया कि करीब 8 से 10 साल पुरानी पाइप लाइन से जलदाय विभाग ने टंकी का कनेक्शन किया। लेकिन पाइप लाइन पुरानी अाैर खराब होने से पानी की टंकी तक नही पहुंच रहा हैं। विभाग ने पुरानी पाइप लाइन की साफ सफाई नहीं करा सीधा ही इसे कनेक्ट कर दिया हैं। इससे दाेवड़ा के लाेगाेंे काे टंकी का पानी नहीं मिल पा रहा हैं। लोगों ने नई लाइन डालकर पेयजल दिलवाने की मंाग की।

वहीं लाेगाें ने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर बने उप स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले 2 वर्षों से एएनएम का पद खाली है। रखरखाव के अभाव में उप स्वास्थ्य केंद्र असामाजिक तत्वों का ठिकाना बना हुआ है। असामाजिक तत्वों ने इस उपस्वास्थ्य केंद्र की खिड़की, शौचालय, बिजली फिटिंग तथा पीछे वाले रूम का ताला तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। लाेगाें ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम का पद खाली हाेने से मरीजों को यहां से दूर सरदारगढ़ या आमेट जाना पड़ता हैं।

बताया कि पंचायत मुख्यालय स्थित मोक्षधाम पर लगे टीन शेड भी करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में बारिश में में मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान लाेगाें काे परेशानी हाेती हैं। गांव में बने सार्वजनिक महिला स्नानघर पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से यह महिला स्नानघर भी महिलाओं के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। लाेगाें ने संबंधित विभाग से समस्याओं के निराकरण की मांग की।

गांव में डाली गई पाइप लाइन बहुत पुरानी है। जलदाय विभाग ने पानी की टंकी की पुरानी लाइन को मैन लाइन से कनेक्ट कर दिया है। पुरानी लाइन में कचरा होने से सप्लाई बाधित हो रही है। इस पर अधिकारियों से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
ओम प्रकाश खारोल, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग, लावासरदारगढ़
खबरें और भी हैं...