- Hindi News
- National
- Amet News Rajasthan News This Light Has Come From Arsh39s Chest In Deogarh It Has Come From Outside Madina
ये रोशनी तो अर्श के सीने से आई है देवगढ़ में ये बहार मदीने से आई है...
देवगढ़ | कस्बे के मॉडल स्कूल मार्ग पर स्थित हजरत सैय्यद मीर हसन हीर बंगला बाबा की दरगाह पर इंतजामिया उर्स में शुक्रवार रात को सज्जादानशीन सय्यद शाहिद हुसैन शाबरी की सदारत में महफिले मिलाद, कव्वाली हुर्इ। दो दिवसीय उर्स मेंं शुक्रवार रात को ईशा की नमाज के बाद हुई महफिल का आगाज मौलाना इरशाद रजा ने कुरआन की तिलावत के साथ किया। इसके बाद जमालुद्दीन शोरगर, सलीम मोहम्मद, रुस्तम खान ने नात पढ़कर शमां बांधा।
कव्वाल सदाकत शाबरी एण्ड पार्टी कपासन ने ये रोशनी तो अर्श के सीने से आई है देवगढ़ में ये बहार मदीने से आई है..., अल्लाह से मांगो तो महबूब का सदका देकर मांगो..., सजी है ये मुस्तफा की महफ़िल अाैर फरिश्ते राहे सजा रहे है..., पिया जिसने जहर का जाम वो बेटा अली का है, जो आया कर्बला में काम वो बेटा अली का..., शहंशाहों से बढ़कर है दीवाना गोसे आजम का..., मेरे पीर आ गए है महबूब अली शाह आ गए है..., वो दुआ में हाथ उठाने मेरे पीर आ गए है, मेरी जिंदगी बनाने मेरे महबूब आ गए है..., बुलन्द वाला है जिसकी अजमत वो रोजा किसका मोइनुद्दीन का..., हमें ख्वाजा ने बसाया है ख्वाजा ही सम्भालेंगे..., कहने को हम फकीर है शाहों से कम नहीं हम ख्वाजा के गुलाम है महशर का गम नहीं..., सहित कई कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उर्स में ताल, लसानी, आमेट, भीम, राजसमंद, केलवा, कांकरोली, पसूंद सहित अन्य क्षेत्र से जायरीन पह़ुंचे।
देवगढ़. हजरत सैय्यद मीर हसन हीर बंगला बाबा की दरगाह पर चल रहे इंतजामिया उर्स में महफिले मिलाद व कव्वाली करते कव्वाल।