पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nathdwara News Rajasthan News To Prevent Corona Students Were Given A Decoction Spread Awareness

कोरोना से बचाव के लिए विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया, जागरूकता फैलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। प्रबंधक राहुल झा ने बताया कि जिले के विभिन्न राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को इसके बचाव, लक्षण आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। लोकेश पुरोहित, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, जय सिंह, रवि चारण, महावीर जैन, दीपक पालीवाल, चेतन पुरोहित सहयोग कर रहे हैं। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोने, छींकते या खांसते समय मुंह को टिशू पेपर से ढकने के साथ जागरूक कर रहे हैं। संस्था दाेपहर का भोजन वितरण करने वाली गाड़ी के पीछे जागरूकता का पोस्टर लगा रही है।

माैसमी बीमारियाें से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

समीचा | राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मोरचा में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अर्जुनलाल पालीवाल के सानिध्य में बच्चाें काे माैसमी बीमारियाें अाैर काेराेना वायरस से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। इस दाैरान अायुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी राधेश्याम गंगवाल, कंपाउंडर गौतम वरहात, चमनाराम, समाजसेवी बब्बर सिंह चदाणा, नारायण सिंह खरवड़ माैजूद रहे। संचालन जीवराज मेघवाल ने किया।

नाथद्वारा. कोरोना वायरस से बचाव के लिए अक्षय पात्र ने चलाया जागरूकता अभियान।

समीचा. काेराेना वायरस से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया।
खबरें और भी हैं...