पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Today Workers Will Perform Guru Pujan On The Samadhi Day Of Kanifnath Maharaj

कानिफनाथ महाराज के समाधि दिवस पर आज कार्यकर्ता करेंगे गुरु पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजसमंद | श्री कानिफनाथ सेवा संस्थान ओम चैतन्य कानिफनाथ महाराज का समाधि दिवस शुक्रवार सुबह 10 बजे रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। संस्थान प्रमुख प्रभुलाल कालबेलिया ने बताया कि समाधि दिवस कार्यक्रम पर गुरु पूजन किया जाएगा। जिले से समाजजन भागीदारी करेंगे। वहीं डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, पाली, टोंक, चितौड़, अजमेर आदि जिलों के समाजजन एवं संत शिरकत करेंगे। मुख्य वक्ता कोटा के बाबा निरंजननाथ अवधूत होंगे। जो कालबेलिया जोगी समाज का मार्गदर्शन करते हुए नाथ संप्रदाय की संस्कृति पर विशेष संबाेधन देंगे। द्वितीय सत्र में अन्य जिलों से आए समाज पदाधिकारी सामाजिक संगठन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन देंगे। तैयारियों को लेकर राजूनाथ मेहर, शंकरनाथ मेहर, संजयनाथ मेहर, किशननाथ, खेमराज, रवीन्द्रनाथ, रतननाथ, सुरेशनाथ सहित बड़ी संख्या में समाजजन जुटे हैं। कालबेलिया समाज की आस्था के प्रमुख संत कानिफनाथ महाराज ने सैकड़ाें वर्ष पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के मढ़ी गांव में रंगपंचमी के दिन जीवित समाधि ली थी तथा तत्कालीन समय में उन्होंने समाज व धर्म के लिए पूरे देश मे भ्रमण कर हिन्दू धर्म अाैर संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए समाज जागरण का कार्य किया था जो आज सम्पूर्ण समाज के लिए आस्था केंद्र हैं।
खबरें और भी हैं...