पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nathdwara News Rajasthan News Tomorrow Will Be Badshah39s Ride 15 Days Ger Dance Phagotsav At Charbhuja

कल बादशाह की सवारी, 15 दिन गेर नृत्य, चारभुजा में फागोत्सव होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीनाथजी हवेली और द्वितीय पीठ विट्ठलनाथजी की हवेली में सोमवार को होली मंगलवार को धुलंडी तथा डोलोत्सव मनाया जाएगा। श्रीजी मंदिर की होली का शाम 6.40 बजे होली मगरा में मुहूर्त में दहन होगा। होली पर हवेली में फाग खेला जाएगा। मंदिर में मुखिया, भितरिया के साथ सेवावालों को गुलाल-अबीर से फाग खेलाएंगे। मुखिया, भितरिया आदि भी गोस्वामी बालकों को गुलाल लगाकर फाग खेलाएंगे। कीर्तनकार विविध राग में पदों का गान करेंगे। ब्रजवासी ढप, ढोल की थाप पर रसिया गान करेंगे। मंदिर से कीर्तनकार, सेवावाले कीर्तन करते हुए मशाल लेकर होली मगरा जाएंगे। जहां पर होलिका की पूजा करने के बाद दहन किया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों ने गुलाल, अबीर सहित दैनिक जरूरत में काम आने सामान की खरीदारी की। होली की शाम को तहसील रोड पर मेला भरेगा। इधर, द्वारकाधीश मंदिर में होलिका दहन शाम साढ़े छह बजे होगा। श्रद्धालु मंदिर से द्वारकेश बैंड की धुन पर जेके मोड़ स्थित होली थड़ा पर होली दहन करने पहुंचेंगे। धुलंडी पर यहां पर भी डोलोत्सव मनाया जाएगा। इधर, चारभुजानाथ में मंगलवार से पंद्रह दिवसीय फागोत्सव शुरू होगा। इसके तहत मंदिर में रोज उत्सव होंगे।

श्रीनाथजी मंदिर दो दिन तक दर्शनों का समय

सोमवार का समय : {मंगला - 5.15

{श्रृंगार - 7.15 {ग्वाल - 9.15 अनिश्चित

{राजभोग - 11 बजे {उत्थापन - 3.45 बजे

{भोग आरती - 5.15 बजे {शयन - 7.15 बजे

मंगलवार का समय : {मंगला - 5.15

{राजभोग-पहले राजभोग के दर्शन अंदर ही होंगे, आम दशनार्थियों के लिए नहीं होंगे।

{राजभोग द्वितीय-12.30 बजे के करीब

{राजभोग तृतीय - समय अनिश्चित

{राजभोग चतुर्थ - - समय अनिश्चित

{उत्थापन - समय अनिश्चित

{भोग आरती - अनिश्चित

{शयन-समय अनिश्चित

द्वारकाधीश मंदिर दो दिन तक दर्शनों का समय

सोमवार : {मंगला : 7:15 {शृंगार : 8:45 {ग्वाल : 9:45 {राजभोग : 11:00 {उत्थापन : 4:30

{भोग : 5:15 {आरती : 5:45{शयन : 7:15

मंगलवार : {मंगला : अनिश्चित {शृंगार : अनिश्चित {ग्वाल : अनिश्चित

{डोल दर्शन : दोपहर एक बजे {उत्थापन : अनिश्चित {भोग : अनिश्चित {आरती : अनिश्चित {शयन : अनिश्चित

चारभुजाजी मंदिर : फागोत्सव कल से

चरभुजा | चारभुजा गढबोर का फागोत्सव मेला मंगलवार से शुरू होगा, जो 24 मार्च तक भरेगा। रूपनारायण सेवंत्री में भी 15 दिवसीय मेला मंगलवार से भरेगा। मेले के दौरान राेजाना शाम 3 बजे से 6 बजे तक उड़ने वाली अबीर अाैर गुलाल एवं सोने की पालकी मे विराजित चारभुजाजी की प्रतिमा को झूले में झुलाने के साथ मनोहारी दर्शनों का लाभ लेने श्रद्धालुओं का तांता रहेगा।

कार्यक्रम : चारभुजाजी मंदिर में रंग पंचमी, शीतला सप्तमी पर्व पर बीरबल बादशाह की शाही सवारी, प्रतिदिन सांय संध्या आरती के बाद पुजारियों द्वारा मेवाड़ी वेशभूषा मे गेर नृत्य, एकादशी पर मारवाड़ी खेल मंचन, द्वादशी अाैर रंग तेरस पर रात में भजन संध्या। चौदस पर रात्रि मे वेवाण निकाला जाएगा।

चारभुजाजी मंदिर दो दिन तक दर्शनों का समय

{मंगला : 5 बजे {शृंगार : 8:30

{माखन मिश्री भोग : 9:30 {राजभोज : 12:30

{कसार आरती : 4:00 {संध्या आरती : 6:30

{शयन : 10:00

डोलोत्सव पर बदलेगा श्रीजी में दर्शन का समय : मंगलवार को श्रीनाथजी की हवेली में दर्शनों का समय बदलेगा। सुबह मंगला झांकी के दर्शन सुबह 5 बजे के करीब होंगे। शृंगार, ग्वाल झांकी के दर्शन नहीं होंगे। राजभोग की चार झांकियों के दर्शन होंगे। पहले राजभोग दोपहर 1 बजे तक खुलने की संभावना है। 4 राजभोग के दर्शन शाम 6 बजे तक होंगे। इसके बाद उत्थापन, भोग, आरती, शयन के दर्शन होंगे।

राजसमंद. प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में होली दहन की पूर्व संध्या पर अंतिम राल के दर्शन करते हुए श्रद्धालु।

अाज हाेलिका पूजन अाैर दहन : सोमवार को प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में होली मनेगी। ठाकुरजी काे विशेष शृंगार धराया जाएगा। शाम को भोग आरती दर्शन के बाद 6:30 बजे मंदिर से लवाजमे के साथ मंदिर अधिकारी, सहायक अधिकारी, मंदिर पुरोहित समाधानी द्वारकेश बैंड की धुन पर शहर के मुख्य मार्गों से जेके मोड़ स्थित होली थड़ा पहुंचेंगे। मंदिर पुरोहित होलिका पूजन करने के बाद होली दहन करेंगे।कल डोलोत्सव : मंगलवार को द्वारकाधीश मंदिर में डाेलाेत्सव मनाया जाएगा। यह दर्शन दोपहर में खुलेंगे। इन दर्शनों में प्रभु द्वारकाधीश को डोल तिवारी में झूले में विराजित कर होली खिलाई जाएगी।

द्वारकाधीश मंदिर और चारभुजाजी में भी होंगे कई अनूठे उत्सव

होली पर शयन झांकी में श्रीजी : सोमवार को श्रीजी प्रभु को धवल वस्त्र, पाग, पाग पर मोरपंख चंद्रिका, मीना के आभरण धराकर शृंगारित किया जाएगा। राजभोग झांकी में बालस्वरूपों को गुलाल-अबीर से फाग खेलाएंगे। शयन झांकी में श्रीजी प्रभु की दाढ़ी गुलाल से रंगी जाएगी।


द्वारकाधीश मंदिर : कल से डोलोत्सव

श्रीनाथजी में ये उत्सव होंगे

डोलोत्सव पर फाग खेलाएंगे : श्रीजी प्रभु की हवेली में मंगलवार को डोलोत्सव मनाया जाएगा। श्रीजी प्रभु को इस दिन धवल वस्त्र, पाग धराकर अनूठा शृंगार अंगीकार कराया जाएगा। डोल तिबारी में ध्रुव बारी के नीचे डोल बंधेगा। इसे आम्रमौर, मालती, विविध पत्र-पुष्पों से सजाया जाएगा। अधिवासन करने के बाद लालन प्रभु को इस डोल में विराजित किया जाएगा। हवेली में गुलाल-अबीर से फाग खेला जाएगा। डोलोत्सव पर हवेली परिसर को सजाया जाएगा।


धुलंडी पर डोलोत्सव बादशाह की सवारी निकालेंगे : धुलंडी पर मंगलवार शाम को नगर में बादशाह की सवारी निकलेगी। गुर्जरपुरा मोहल्ला स्थित बादशाह गली से शाम को आरती दर्शन के बाद श्रीनाथ बैंड की अगुवाई में बादशाह की सवारी निकलेगी। सवारी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद मंदिर पहुंचेगी। सवारी के दौरान विशेष प्रकार के पकौड़े भक्तों में बांटेंगे।


दर्शन समय : सोमवार को आम दिनों की तरह ही दर्शन समय रहेगा। दर्शनों के समय में परिवर्तन नहीं होगा। दर्शन के संभावित समय के अनुसार सुबह 5 बजे मंगला, 7 बजे शृंगार, 9.15 बजे ग्वाल, 11.30 बजे राजभोग, 3.30 बजे उत्थापन, 5.30 भोग आरती और शाम 7.15 बजे शयन के दर्शन होंगे।
खबरें और भी हैं...