पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी में खिलौना बैंक शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवगढ़. अांगनबाड़ी केंद्र पर खिलाैना बैंक का उद्घाटन करते अतिथि।

देवगढ़ | जीरण ग्राम पंचायत के रतना का गुड़ा में मिशन नींव के तहत सेवा संस्थान की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलौना बैंक की शुरुआत की। मिशन नींव के संस्थापक जसवंत लाल खटीक ने बताया कि भामाशाह पंकज पाटीदार, प्रकाश बोलिवाल, राकेश खटीक, गिरीश सोनवाल, पुखराज चंदेल, गोपालपुरी गोस्वामी, विजय चंदेल, योगेश वीरवाल, डाॅ. एमएल सामरिया, कुसुम बीरबल मीणा, शहजाद मंसूरी, साधना शर्मा, अश्विन पीटर, किशन सिंह की तरफ से बच्चों को पेंसिल, स्लेट, मोम कलर, ड्राइंग पेज, अक्षर ज्ञान चार्ट, दरी, चप्पल, शर्ट, कैरम बोर्ड, बेट बॉल, खिलौने, फुटबॉल, कचरापात्र, रसोई के सामान आदि भेंट किए। पेयजल के लिए नल की व्यवस्था की गई। आशा सहयोगिनी मंजू सालवी, जमना देवी, कार्यकर्ता दाखु देवी, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के संस्थाप्रधान नाहर सिंह, आंगनबाड़ी इंचार्ज राजविंदर कौर आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...