पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kelwa News Rajasthan News Tractor Trolley Overturned At High Speed 24 Injured

तेज रफ्तार में मोड़ने से पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली, 24 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केलवाड़ा थाना क्षेत्र के सिरसोद खुर्द गांव से मध्यप्रदेश के कपासी गांव में धनिया की कटाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली शुक्रवार सुबह पाड़ौन घाटी में पलट गई। इसमें सवार 24 लोग घायल हो गए। घायलों को केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 को बारां रैफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शी रामलखन व घायल रघुवीर सहरिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे सिरसोद खुर्द गांव से कपासी गांव मध्यप्रदेश के लिए तीन ट्रॉली में सवार होकर मजदूर धनिया की फसल काटने के लिए जा रहे थे। सबसे पीछे तीसरे नंबर पर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पाड़ौन की घाटी के घुमाव पर लापरवाही से अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे ट्रॉली पलट गई। इससे उसमें
सवार 60 मजदूरों में से कुछ ट्रॉली के नीचे दब गए और कुछ दूर जा गिरे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आगे चल रही ट्रॉलियां रुकीं और उसमें से अन्य मजदूर दौड़कर आए।

खबरें और भी हैं...